फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पर्यटक ई-बस से घूम सकेंगे कुशीनगर और संतकबीरनगर

विज्ञापन
विज्ञापन
- इंश्योरेंस व मेंटनेंस के अभाव में 21 महीने से खड़ी थी बसें, मिला बजट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। पर्यटकों को भ्रमण कराने के लिए मई 2022 में आई टूरिस्ट बस के 21 महीने बाद चलने की उम्मीद जगी है। अब टूरिस्ट बसों के इंश्योरेंस और मेंटनेंस के लिए बजट मिल गया है।
टूरिस्ट बस के संचालन में रास्ते का रोड़ा अब साफ हो चुका है। पीएमआई कंपनी को वार्षिक मेंटेनेंस कांट्रेक्ट (एएमसी) की सहमति मिल गई है। अब नगर निगम बीमा के साथ टूरिज्म ई-बस का संचालन कराएगी। ये बस गुरु गोरखनाथ की तपोस्थली से बुद्ध और कबीर की धरती तक चलेंगी। पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सिटी इलेक्ट्रिक बस संचालन समिति ने गोरखपुर से कुशीनगर, मगहर और चौरीचौरा तक टूरिज्म बस बचाने का प्रस्ताव तैयार किया है। रूट का ठहराव और किराया को लेकर मंथन चल रहा है। जल्द ही इसपर भी मुहर लग जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




कोट
कार्यदायी संस्था पीएमआई को वार्षिक मेंटेनेंस का अप्रूवल मिल चुका है। टूरिस्ट बसों का जल्द ही इंश्योरेंस हो जाएगा. इसके बाद इन बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
लव कुमार सिंह, मुख्य कार्यपालक अधिकारी, इलेक्ट्रिक बस संचालन समिति
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें