फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर महोत्सव 2026: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने महोत्सव का किया शुभारंभ, रात में सजेगी बॉलीवुड नाइट

Sun, 11 Jan 2026 03:56 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि गोरखपुर महोत्सव का आज भव्य शुभारंभ किया जा रहा है। गोरखपुर की वैभव यश व कीर्ति  को सभी स्वीकार करते हैं। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने यह सब आप सभी के गौरव के लिए किया है। पहले इस प्रदेश को लोग बीमारू राज्य कहते थे इस प्रदेश में हर क्षेत्र में यश फैलाने का काम मुख्यमंत्री ने किया है।
विज्ञापन
गोरखपुर महोत्सव का शुभारंभ करते पर्यटन मंत्री, सदर सांसद व अन्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

11 जनवरी से 17 जनवरी तक चलने वाले गोरखपुर महोत्सव का भव्य शुभारंभ रविवार को हो गया। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने महोत्सव का शुभारंभ किया। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि गोरखपुर महोत्सव का आज भव्य शुभारंभ किया जा रहा है। गोरखपुर की वैभव यश व कीर्ति  को सभी स्वीकार करते हैं।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने यह सब आप सभी के गौरव के लिए किया है। पहले इस प्रदेश को लोग बीमारू राज्य कहते थे इस प्रदेश में हर क्षेत्र में यश फैलाने का काम मुख्यमंत्री ने किया है। उन्होंने कहा कि यहां लायन ऑर्डर काफी अच्छा है।

उनका कहना था कि वर्ष 2017 के पहले सपा सरकार में काफी अराजकता थी सब ने देखा पूरी दुनिया में उत्तर प्रदेश की बदनामी हो रही थी। उन्होंने कहा कि बुलडोजर बाबा के नाम से पहचाने जाने वाले सीएम योगी ने काफी विकास किया है।
विज्ञापन


इस विकास का परिणाम यह है कि उत्तर प्रदेश में 173 करोड़ पर्यटकों का आगमन हुआ है। उन्होंने कहा कि हमें विश्वास है कि गोरखपुर और उत्तर प्रदेश नई दिशा में आगे बढ़कर काम किया है।

गोरखपुर महोत्सव में पुस्तक मेला, विज्ञान प्रदर्शनी के साथ-साथ विभिन्न प्रकार सरकारी व कमर्शियल लगाए गए हैं। महोत्सव में सहारनपुर के फर्नीचर, गुजरात की दरी, खुर्जा की पाटरी के साथ-साथ खाने पीने सहित बच्चों और महिलाओं की भी विभिन्न आइटम की दुकान लगी हुई हैं। गोरखपुर महोत्सव में एक अलग उत्साह देखने को मिल रहा है लोग जमकर मिलेगा आनंद उठा रहे हैं और खरीदारी भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें