फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मशाल जुलूस निकाल पुरानी पेंशन बहाली की मांग<bha>--</bha>

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

-
रेलवे के केंद्रीय कर्मचारी और राज्यकर्मी हुए मशाल जुलूस में शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। न्यू पेंशन स्कीम के विरोध और पुरानी पेंशन की बहाली की मांग को लेकर पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के स्टेशन स्थित केंद्रीय कार्यालय से रेलकर्मियों और राज्यकर्मियों ने मशाल जुलूस निकाला। इसमें पुरानी पेंशन बहाली की मांग का मुद्दा छाया रहा।
मशाल जुलूस स्टेशन से होते हुए डीएम कार्यालय तक गया और अंत में प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया। संघ के महामंत्री विनोद राय ने कहा कि फरवरी से सितंबर तक नई पेंशन स्कीम का विरोध लगातार किया जा रहा है। यह विरोध पूरे देश स्तर पर हो रहा है। सरकार के उदासीन रवैये की वजह से पुरानी पेंशन स्कीम लागू नहीं हो पा रही है। इसके लिए केंद्र और राज्य सरकार के कर्मियों को एकजुट रहना होगा। मशाल जुलूस में संयुक्त परिषद के अध्यक्ष रूपेश श्रीवास्तव, कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार शर्मा, एके सिंह, देवेंद्र प्रताप यादव, एससी अवस्थी, आरपी भट्ट, कौशल कुमार सिंह, केएम मिश्रा, देवेश सिंह, त्रिपुरारी दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
नरमू ने
गोरखपुर। ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन ने आह्वान पर एनई रेलवे मजदूर यूनियन की तरफ से नरमू के केंद्रीय कार्यालय से मशाल जुलूस निकाला गया, जुलूस में शामिल लोग रेलवे स्टेशन से होते हुए इंदिरा बाल बिहार पहुंचकर समाप्त हुई। एनई रेलवे मजदूर यूनियन के महामंत्री केएल गुप्ता ने कहा कि न्यू पेंशन स्कीम के कर्मचारियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसका दुष्परिणाम यह है कि सेवानिवृत्त होने के बाद पेंशन न मिलने के कारण कर्मियों का पालन पोषण मुश्किल होता जा रहा है। इसलिए पुरानी पेंशन की बहाली जरूरी है। मशाल जुलूस में केंद्रीय कर्मचारियों से लेकर राज्य कर्मचारी भी शामिल हुए।
विज्ञापन

इस मौके पर ओंकार सिंह, विनय श्रीवास्तव, दिलीप धर दूबे, हरिश यादव, अतुल सिंह, संजय मालवीय, पुरषोत्तम सिंह, प्रवीण चौधरी, हेमंत शर्मा, सोहन लाल, इंद्रेश कुमार, संजय पाण्डेय, अजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें