- मिलावट की आशंका में नमूने को जांच के लिए भेजा गया
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। शहर में खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की ओर से कार्रवाई की जा रही है। बृहस्पतिवार को जांच टीम ने रिद्धि सिद्धि मिष्ठान सहित अन्य जगहों से 12 नमूने लिए।
इस दौरान दो क्विंटल करीब 60 हजार रुपये कीमत का खोवा नष्ट कराया गया। इसमें मिलावट की आशंका जताते हुए नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया। सहायक आयुक्त कुमार गुंजन ने बताया कि आगे भी अभियान जारी रहेगा।
सहायक आयुक्त ने बताया कि अलग-अलग टीमें जांच कर रही हैं। इस दौरान टीमें खोवा, पनीर, दूध, मिठाइयों, नमकीन, ड्राई फ्रूट, खाद्य तेल और घी, रंगीन मीठे खिलौने सहित अन्य का नमूना ले रही हैं।
इसमें रानीपुर कौड़ीराम के रुद्रा मेगा मार्ट, नकहा नंबर दो भगवानपुर के कृष्णा स्वीट्स, गोरखनाथ के विशाल मेगा मार्ट, शिवपुर चौराहा के मद्धेशिया स्वीट्स, कैंपियरगंज के चौधरी स्वीट्स हाउस की जांच कर नमूने लिए गए।
0000