गोरखपुर। शहर के 38 केंद्रों पर रविवार को होने वाली सिविल सर्विसेज प्रारंभिक परीक्षा की तैयारियों को लेकर परीक्षा के संयोजक एवं एडीएम सिटी विनीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। शुक्रवार को एनेक्सी भवन में हुई इस बैठक में परीक्षा की तैयारियां जांची गईं। दो पालियों में सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक और दोपहर 2.30 बजे से 4.30 बजे तक होने वाली इस परीक्षा के लिए सभी केंद्रों पर एक-एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट यानी 38 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इनके अलावा 13 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। परीक्षा में 18043 अभ्यर्थी शामिल होंगे। (ब्यूरो)