फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: आसमान से जमीन पर आ गया टमाटर..180 से सीधे 18 रुपये पर

Sun, 10 Sep 2023 07:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
विज्ञापन
टमाटर - फोटो : संवाद
विज्ञापन
गोरखपुर। एक महीने पहले टमाटर के भाव आसमान छूने से लोग परेशान थे, वहीं अब जमीन पर हैं। मंडी में अब इसकी कोई पूछ ही नहीं है। 40 के बजाय 200 टन आमद से मंडी में मारा फिर रहा टमाटर अब खास से आम सब्जियों में गिना जा रहा है। एक महीने पहले तक थोक में जिस टमाटर की कीमत 180 रुपये किलो पहुंच गई थी, अब 15 से 18 रुपये किलो में भी उसका उठान होना मुश्किल हो रहा है। वहीं खुदरा में भी दोहरा शतक लगाने वाला टमाटर 30 रुपये किलो तक बिक रहा है। इससे लोगों को काफी राहत मिली है।
विज्ञापन




दक्षिण भारत के कर्नाटक और महाराष्ट्र में जून में हुई बारिश का असर टमाटर की आवक पर पड़ा था। जुलाई और अगस्त में बंगलूरू से सिर्फ एक से दो गाड़ियों में ही टमाटर आ रहे थे। इसमें 20 से 40 टन ही टमाटर होते थे। ये मांग की तुलना में करीब 10 गुना कम थे। ऐसे में थोक में टमाटर का दाम दोहरे शतक के पास पहुंच गया था। वहीं, फुटकर में टमाटर की कीमत 240 रुपये किलो तक पहुंच गई थी।



बंगलूरू और महाराष्ट्र में बारिश कम होने के साथ ही टमाटर की आवक धीरे-धीरे बढ़ने लगी। टमाटर के थोक व्यापारी संतोष सोनकर ने बताया कि इन दिनों हर दिन 10 से 12 गाड़ियों में लगभग 200 टन टमाटर की आवक थोक मंडी में हो रही है। मांग के अनुपात में टमाटर की आवक बढ़ने से दाम में गिरावट आई है। बताया कि टमाटर के भाव में अभी और गिरावट आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें