फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: टोल कर्मी पर अभद्रता का आरोप, महिला ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीपीगंज थाने में कर्मचारी ने माफी मांगी, तब कार से गई महिला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जंगल कौड़िया/पीपीगंज। गोरखपुर-सोनौली मार्ग पर स्थित नयनसर टोल प्लाजा पर बृहस्पतिवार को एक महिला ने जमकर हंगामा किया। आरोप है कि टोल कर्मी ने अभद्रता करते हुए अपशब्द का प्रयोग किया। इसी बात पर महिला कार रोककर हंगामा करने लगी। बाद में पुलिस दोनों पक्ष को लेकर थाने आई। हालांकि, कर्मचारी के माफी मांगने पर महिला बिना तहरीर दिए ही चली गई और मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, पीपीगंज थाना क्षेत्र स्थित नयनसर टोल प्लाजा पर दोपहर में एक बजे के करीब बस्ती जिले की रहने वाली महिला कार से पीपीगंज से गोरखपुर की तरफ जा रही थी। उसी बीच टोल प्लाजा पर टोल टैक्स को लेकर कुछ कर्मचारियों से कहासुनी हो गई। मामला बढ़ता देखकर टोल की ओर से पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने महिला को काफी समझाने का प्रयास किया। बाद में कर्मचारी द्वारा थाने पर माफी मांगने पर महिला गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें