फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur Weather: पश्चिमी विक्षोभ के असर से आज छाए रहेंगे बादल, बारिश के आसार

Tue, 20 Feb 2024 11:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

राज्य मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर सोमवार से कुछ स्थानों पर देखने को मिला है। मंगलवार की सुबह तक गोरखपुर और आसपास के जिलों तक फैल जाने का आसार है। इस दौरान तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
धूप व गर्मी से बचने के लिए चश्मा लगाकर जाती युवतियां। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में पश्चिमी विक्षोभ का असर मंगलवार से दिखाई पड़ सकता है। इस दौरान दिन में बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने 22 फरवरी तक असर रहने का अनुमान जताया है।

विज्ञापन


राज्य मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर सोमवार से कुछ स्थानों पर देखने को मिला है। मंगलवार की सुबह तक गोरखपुर और आसपास के जिलों तक फैल जाने का आसार है। इस दौरान तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है। कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना जताया गया है।

इस दौरान दिन में बादल छाए रहेंगे। इसका असर 22 फरवरी तक बना रहेगा। मौसम विभाग की माने तो 23 फरवरी से इसमें कमी आने की संभावना व्यक्त किया है। इस दौरान तीन-चार दिनों के दौरान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस में बढ़ोत्तरी जबकि अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस के गिरावट आने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें