फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात से आज दोपहर में आएगी श्रमिक स्पेशल

विज्ञापन
विज्ञापन
गुजरात से आज दोपहर में आएगी श्रमिक स्पेशल गोरखपुर। लॉकडाउन के चलते दूसरे राज्यों में फंसे श्रमिकों आैर उनके परिजनों के लिए चलायी जा रही श्रमिक स्पेशल ट्रेन नाडियाड, गुजरात से चलकर मंगलवार को दोपहर में 2:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। नाडियाड से आ रही 24 कोच की इस ट्रेन में लगभग 12 सौ यात्रियों के आने की संभावना है। सोमवार को दो श्रमिक स्पेशल ट्रेन से मुंबई के बसई भिवंडी से मजदूरों आैर उनके परिवार के सदस्यों को लाने के बाद मंगलवार को दोपहर दो बजे एक आैर स्पेशल ट्रेन आ रही है। ट्रेन के आने की सूचना के बाद तैयारियां शुरू कर दी गई है। रेलवे और जिला प्रशासन की और से डयूटी लगाई जा रही है। गोरखपुर आने के बाद सभी श्रमिकों की जांच के बाद रोडवेज की बसों से गंतव्य की ओर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें