गोरखपुर के पिपराइच इलाके के रामलीला मैदान में मौत का गड्ढा खोदा गया था। इसमें जादू दिखाने के लिए एक युवक सोमवार रात में ही लेट गया था।
हालत बिगड़ने पर मंगलवार को पहुंची पुलिस ने उसे बचाया और उपचार कराया। पुलिस ने रामलीला कमेटी के अध्यक्ष की तहरीर पर केस दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
जानकारी मुताबिक, बिजनौर जिले के सलेमपुर कोतवाली निवासी नसीफ व आजाद पिपराइच रामलीला मैदान में गड्ढा खोदे थे। आजाद को अंदर कर नसीफ ने ऊपर से ढक दिया। मंगलवार शाम को अंदर लेटे आजाद की हालत बिगड़ गई। बाहर कुछ लोग इस खतरनाक खेल का विरोध किए तो पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस ने मौके से आजाद को बाहर निकाला और अस्पताल भेजा। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि रामलीला कमेटी के अध्यक्ष विशाल कुमार कसौधन की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस जांच कर रही।