गोरखपुर। एमपी पीजी कालेज के प्राचार्य प्रो. अनिल कुमार सिंह ने कहा कि अभिभावक एवं शिक्षकों का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को कामयाब बनाना है। इसके लिए उन्हें अनुशासित दायरे में रहने के साथ ही समयबद्ध रहना होगा। वह मंगलवार को एमजी पीजी कालेज के तत्वावधान में कालेज के वाणिज्य व गणित विभाग के विद्यार्थियों के अभिभावकों को संबोधित कर रहे थे। आइक्यूएसी की निदेशक प्रो.नमिता कुमार ने उपस्थित अभिभावकों का स्वागत किया। महाविद्यालय के गणित विभाग के प्रभारी प्रो. उमेश कुमार गुप्त ने गणित विभाग के इतिहास और उपलब्धियों की चर्चा की। संचालन रसायन विज्ञान विभाग के डा.चंद्र प्रकाश सिंह ने किया। संवाद