फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में विकास की अधूरी खुशी: समय हो गया पूरा... सड़क, फलाईओवर, रिंग रोड सब अधूरा

Sat, 20 Jan 2024 02:01 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन ने कहा कि रामगढ़ताल रिंग रोड जनवरी अंतिम तक तैयार करने के लिए ठेकेदार को समय दिया गया है। गिट्टी पड़ने का काम शुरू हो गया है। कार्य के प्रगति का रिपोर्ट मांगा गया है। लापरवाही बरतने वालों पर करवाई की जाएगी।
विज्ञापन
देवरिया बाईपास से बुद्ध विहार पार्ट सी तक फोरलेन निर्माण कार्य। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर शहर में इस समय हर तरफ कोई न कोई निर्माण कार्य हो रहा है। नौसड़-पैड़लेगंज सिक्सलेन, फ्लाईओवर, खजांची फ्लाईओवर, रामगढ़ताल के किनारे रिंग रोड, नौका विहार से जीडीए की कॉलोनियों में जाने वाली सड़क का चौड़ीकरण आदि.. इन परियोजनाओं के पूरा होने पर शहर में लोग फर्राटा भरेंगे। लेकिन, हर जगह काम की रफ्तार धीमी है। सड़कों पर चलना मुश्किल है। कहीं धूल के गुबार हैं तो कहीं सड़कों पर गिट्टी डालकर छोड़ दी गई है। इसके चलते अभी कुछ महीने और लोगों को दुश्वारियां झेलनी पड़ेंगी।

विज्ञापन


मोहद्दीपुर-पैडलेगंज तक रामगढ़ताल के किनारे बन रहे टू लेन रिंग रोड का कार्य जनवरी में पूरा होना था, लेकिन जिस रफ्तार से काम हो रहा है उससे लगता है कि यह जून से पहले पूरा नहीं हो पाएगा। ऐसे ही नौकायन के समीप से देवरिया बाईपास को जोड़ने वाली फोरलेन सड़क का निर्माण कार्य नए साल की शुरूआत तक होना था, लेकिन यह भी अभी आधा-अधूरा है। सड़क निर्माण में धूल की वजह से लोग परेशान है। पास की कालोनियों में रहने वालों का कहना है कि पूरे दिन धूल उड़ती रहती है।

खजांची चौराहे पर फ्लाईओवर निर्माण की वजह से पादरी बाजार से खजांची चौराहे का रास्ता बंद हो गया है। लोगों को दूसरे रास्ते से होकर वहां आना पड़ रहा है। हालांकि इसका कार्य काफी तेजी से चल रहा है। 600 मीटर लंबे इस ओवरब्रिज की लागत 97 करोड़ है। झंगहा थाना क्षेत्र के मनोज शुक्रवार की दोपहर एक बजे अपने एक रिश्तेदार को देखने के लिए मेडिकल कॉलेज जा रहे थे। पादरी बाजार से वह खजांची चौराहा के पास पहुंचे तो पता चला कि रास्ता डायवर्ट हो गया है।
विज्ञापन


 

बिजली के खंभे भी नहीं हटे
पैडलेगंज से लेकर फिराक चौराहे तक फोरलेन का निर्माण चल रहा है। इस पूरे रोड पर मिट्टी तो पड़ गई है लेकिन बिजली के खंभे अभी वहीं हैं। शुक्रवार को दोपहर दो बजे वहां रोड पर लाइन से गाड़ियां खड़ी नजर आई। धूल की वजह से भी लोग परेशान दिखे।

वहीं, देवरिया बाईपास पर फल की दुकान लगाने वाले राजकुमार ने बताया कि फ्लाईओवर निर्माण की वजह से पूरे दिन धूल मिट्टी उड़ती रहती है। दिनभर फलों पर पानी डालना पड़ता है। सहजनवां से गोरखपुर आ रहे अभिषेक पैडलेगंज के पास अपनी बाइक को रोककर शरीर से धूल साफ कर रहे थे। पूछने पर बताया कि एक जरूरी मीटिंग में जाना है। घर से निकले तो सब ठीक था, इधर निर्माण कार्य की वजह से पूरे कपड़े में धूल लग गया।

इसके बाद वह घूमकर एक गली से होकर वहां पहुंचे। खजांची चौराहे से आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि फ्लाईओवर निर्माण होने की वजह से चौराहा से स्पोर्ट्स कॉलेज की तरफ तो छोटे वाहन जा रहे हैं, लेकिन पादरी बाजार से चौराहे तक सभी तरह के वाहन प्रतिबंधित हैं। जिन लोगों को जानकारी है वह पहले ही रास्ता बदल लेते हैं। लेकिन जिनको नहीं पता वे चौराहे के पास तक आकर वापस मुड़ना पड़ता है। 

 

रामगढ़ताल किनारे से पैडलेगंज तक सड़क का हो रहा निर्माण। - फोटो : अमर उजाला।
फ्लाईओवर निर्माण में धूल ही धूल
ट्रांसपोर्ट नगर से देवरिया बाईपास तक बनने वाले सिक्स लेन फ्लाईओवर के निर्माण की वजह से पूरे रास्ते में धूल ही धूल है। वहां के दुकानदार से लेकर आने-जाने वाले राहगीर सभी परेशान हैं। प्रशासन की ओर से रोजाना पानी का छिड़काव भी नहीं किया जा रहा। 2.6 किलोमीटर लंबा यह फ्लाईओवर 96 पिलर पर खड़ा किया जा रहा है। इसके निर्माण पर 429 करोड़ की लागत आनी है जिसे तीन साल में पूरा करने का लक्ष्य है

देवरिया बाईपास फोरलेन
चिड़ियाघर से नौकायन व वाणिज्य कार्यालय से नौकायन तक पीडब्लूडी करीब 37 करोड़ रुपये से 2.175 किमी लंबे फोरलेन का निर्माण करवा रही है। इसका कार्य तेजी से किया जा रहा है। वाणिज्य कार्यालय से नौकायन तक गिट्टी बिछ गई है। बौद्ध संग्रहालय के पास और महंत दिग्विजयनाथ पार्क आगे पुलिया निर्माण का कार्य भी लगभग पूरा होने को है।

 

मोहद्दीपुर-पैडलेगंज रिंग रोड
मोहद्दीपुर-पैडलेगंज तक रामगढ़ताल के किनारे बन रहे टू लेन रिंग रोड की सौगात शहरवासियों को नए वर्ष में जनवरी तक मिलने की उम्मीद थी। काम में सुस्ती की वजह से इसमें अभी आधे दूरी तक ही गिट्टी बिछी है। कुछ छोटे वाहन मिट्टी वाले रास्ते पर चल रहे हैं। मोहद्दीपुर से पैडलेगंज तक की सड़क की लंबाई 2.66 किलोमीटर है। यह सड़क 10.5 मीटर चौड़ी बनाई जा रही है।

जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन ने कहा कि रामगढ़ताल रिंग रोड जनवरी अंतिम तक तैयार करने के लिए ठेकेदार को समय दिया गया है। गिट्टी पड़ने का काम शुरू हो गया है। कार्य के प्रगति का रिपोर्ट मांगा गया है। लापरवाही बरतने वालों पर करवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन

निर्माणाधीन खजांची चौक फ्लाईओवर। - फोटो : अमर उजाला।
बोले लोग
सड़क पर उड़ने वाली धूल की वजह से खाने-पीने का काफी सामान खराब हो जाता है। जगह बदलने पर ग्राहक नहीं आते।-संतोष।

धूल की वजह से सुबह से लेकर शाम तक फलों पर कई बार पानी का छिड़काव करना पड़ता है। जब रोड पर पानी की छिड़काव होता है तब यह समस्या नहीं आती।- राजकुमार चौरसिया

जहां सड़क निर्माण होता है वहां पानी का छिड़काव भी होता है। इधर तो कभी-कभी ही छिड़काव होता है।- रवि, देवरिया बाईपास

निर्माण कार्य की वजह से पूरे शरीर में धूल बैठ जाता है। घर से साफ-सुथरा निकलते हैं लेकिन कुछ दूर बाद कपड़ा पूरा गंदा हो जाता है।- चंदन पांडेय, तारामंडल

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें