फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: भगवान कृष्ण का तिलक, राधा रानी की हुई गोदभाई

विज्ञापन
विज्ञापन
- चंपा देवी पार्क में आयोजित श्रीराधा-कृष्ण विवाह उत्सव में बड़ी संख्या में पहुंचे भक्त, ग्रहण किया प्रसाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। चंपा देवी पार्क में चल रहे श्री राधा-कृष्ण विवाह उत्सव के दूसरे दिन राधा रानी की गोदभराई और श्रीकृष्ण के तिलक का कार्यक्रम संपन्न हुआ। उत्सव में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
शनिवार को उत्सव का प्रारंभ जोधपुर से आए गोवत्स श्री राधा कृष्ण ने ‘सुंदर अनुपम जोड़ी अतिमान को भावति’ गीत से किया। उन्होंने बताया कि यह कोई लौकिक विवाह नहीं जो एक बार ही होता है। बताया कि वन में ठाकुरजी गेंद खेलने जाते हैं। गेंद खेलते-खेलते गेंद राधा रानी के पास चली जाती है, मानो वह गेंद नहीं ठाकुरजी का मन ही राधा रानी के पास चला जाता हो। यहीं पर ठाकुरजी और राधा रानी का पहला मिलन होता है।
विज्ञापन

कथा के बाद कन्या पक्ष से मनमोहन जाजोदिया (बृजभान) व अनीता जाजोदिया (कीर्तिदा) तिलक का मांगलिक कार्यक्रम हुआ। इसके साथ ही वर पक्ष से पवन सिंघानिया (नंद बाबा) अर्पणा सिंघानिया (यशोदा मैया) ने लाली की गोद भराई की। गोद भराई में फल, मिष्ठान, मेवा, आभूषण लाली की गोदी में देकर विधि विधान के साथ गोद भराई की रस्म हुई। इस दौरान ‘दधी लेकर के राधा चली कन्हैया जी को अच्छी लगी’ गीत पर उज्जैन से आई नृत्य मंडली ने नृत्य की प्रस्तुति दी। वृंदावन से आई रासलीला मंडली कृष्ण-लीला का मंचन किया।
तिलक और गोद भराई के बाद ठाकुरजी की आरती सांसद रवि किशन, आरएसएस प्रांत प्रचारक सुभाष, व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष पुष्पदंत जैन आदि ने किया। अंत में प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सेवा देने वालों में मारवाड़ी सेवा समिति, एक नई आशा, श्री श्याम मंडल न्यास, जेसीआई मिड टाउन, नई उमंग, मां शाकंभरी भक्त मंडल, भारत विकास परिषद, श्री हरि शाखा, मारवाड़ी महिला सेवा समिति, रोटरी क्लब, मारवाड़ी युवा मंच, श्याम गुणगान समिति, राधा दरबार, गोवत्स सेवा संस्थान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें