फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर चिड़ियाघर: 'मैलानी' से लाई गई बाघिन 'शक्ति' की मौत, 'भैरवी' और बाघ 'केसरी' भी तोड़ चुके हैं दम

Wed, 07 May 2025 04:32 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

गोरखपुर चिड़ियाघर में पिछले दो तीन दिनों में दो वन्य जीव की मौत हो चुकी है। पिछले महीने बाघ केसरी ने दम तोड़ा था। इसके बाद मादा भेड़िया भैरवी ने दो दिन पहले दम तोड़ दिया था। अब, बुधवार को बाघिन शक्ति की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
बाघिन शक्ति( फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चिड़ियाघर के रेस्क्यू सेंटर में मंगलवार की रात मैलानी से लाई गई बाघिन शक्ति की मौत हो गई। दो दिन के अंदर चिड़ियाघर में दो वन्यजीवों की मौत हुई है। बाघिन के शव का अभी पोस्टमार्टम हो रहा है। इसी के बाद मौत के कारण का पता चल सकेगा।

विज्ञापन


करीब एक साल पहले मैलानी का जंगल से रेस्क्यू कर बाघिन को शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणी उद्यान के रेस्क्यू सेंटर में लाया गया था। उस समय यह करीब एक वर्ष की थी और रेलवे लाइन के किनारे घायल अवस्था में मिली थी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसका नाम शक्ति रखा था।

मंगलवार को इसने दिन में पानी कम पिया और रात में इसकी मौत हो गई। इसके पहले शनिवार को भेड़िया भैरवी की मौत हो गई थी। वहीं, 30 मार्च को पीलीभीत से आए बाघ केसरी ने दम तोड़ दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें