गोरखपुर। जिला अस्पताल में थायराइड और हार्मोंस की जांच पिछले चार दिनों से नहीं हो पा रही है। जांच के लिए लगी मशीन खराब हो गई है। हालांकि अस्पताल प्रशासन की ओर से इस संबंध में सूचना चस्पा कर दी गई है, लेकिन मरीजों को परेशान होना पड़ रहा है। क्योंकि, जिला अस्पताल में रोजाना 60 से 70 मरीज थायराइड और हार्मोंस की जांच कराने पहुंचते हैं। निजी पैथोलॉजी में इसके लिए मरीजों को 12 से 14 सौ रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। अस्पताल अधीक्षक डॉ. अंबुज श्रीवास्तव ने कहा कि जल्द ही इसे ठीक करा लिया जाएगा। मशीन के कुछ उपकरण बाहर से मंगाए गए हैं। उपकरण के आते ही मशीन की मरम्मत करा ली जाएगी और जांच शुरू हो जाएगी।