जानकारी के मुताबिक, आंबेडकर जन मोर्चा के बैनर तले कमिश्नर दफ्तर परिसर में धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया था। परिसर में वाहन से आए लोग जबरन बिजली का तार जोड़कर लाउडस्पीकर के माध्यम से जनसभा कर रहे थे।
कमिश्नर कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों द्वारा समझाने पर आरोपी आग बबूला हो गए और धक्का-मुक्की करने लगे। जान से मारने के नियत से नाजिर का गला दबाने लगे थे। आरोप है कि जबरदस्ती कार्यालय में घुस कर कर्मचारियों को गालियां दी और दस्तावेज फाड़ दिए।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में किशोरी को घर से बुलाकर सामूहिक दुष्कर्म, चार हिरासत में
पुलिस ने जांच के आधार पर दिल्ली से आए तीनों यू-ट्यूटबर को गिरफ्तार किया था। उधर, पुलिस की जांच में सामने आया कि जिस फ्रांस नागरिक को धरनास्थल से गिरफ्तार किया गया था, वह एक दिन चाय-नाश्ता करने के लिए रेलवे स्टेशन गया था और फिर रामगढ़ताल इलाके के एक होटल में ठहरा था।
विदेशी नागरिक के ठहरने की सूचना 24 घंटे के भीतर पुलिस को दिए जाने का नियम है, लेकिन होटल की ओर से ऐसा नहीं किया गया है। इस मामले में पुलिस केस दर्ज करने की तैयारी में है।
सराय एक्ट में सीज हो सकता है होटल
विदेशी के ठहरने की सूचना न देने पर पर्यटन विभाग ने सराय एक्ट में पंजीकरण न होने का नोटिस जारी किया है। खबर है कि इस एक्ट के तहत होटल को सीज किया जा सकता है। विभाग की ओर से इसकी तैयारी की जा रही है।