बांसगांव। पुलिस ने चोरी के दो सोने की चेन के साथ तीन महिलाओं को मंगलवार को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान गगहा के चंवरियां निवासी अर्पिता कुमारी पत्नी विकास राम, यहीं की संगीता पत्नी कमलेश और रीता पत्नी अरविंद के रूप में हुई। ये महिलाएं वसौली शिवमंदिर पर जल चढ़ाने के दौरान श्रद्धालुओं का चेन चोरी कर लेती हैं। ब्यूरो