फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र को मनबढ़ों ने पीटकर मार डाला: दुर्गा पूजा देखकर लौटते समय बाइक टकराई, तीन किशोर के पीटा- दो गंभीर

Tue, 30 Sep 2025 11:43 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

आरोप है कि विवाद के दौरान कुछ लोग 14 वर्षीय आकाश निषाद पुत्र दिलीप निषाद को बुरी तरह से पीटने लगे। साथी को पीटता देख अन्य किशोर भी बचाने आए तो उनको भी बुरी तरह से पीटने लगे। किसी ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी।
विज्ञापन
मृतक किशोर की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कस्बे में सोमवार की देर रात सनसनी खेज मामला सामने आया है। मेला देखने आए किशोर की बाइक से एक व्यक्ति को चोट लग गई, जिसके कारण कुछ लोग किशोर को बुरी तरह से पीटने लगे। साथी को पीटता देखा दो किशोर बचाने आए तो उनको भी बुरी तरह पीटा गया।

विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस तीनों को बचा कर इलाज के लिए अस्पताल लेकर गई। मेडिकल कालेज में 14 वर्षीय आकाश निषाद पुत्र दिलीप निषाद निवासी बनकटिया की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल विशाल निषाद और नीतू निषाद का मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा है। घटना के बाद गांव के लोगों में कस्बा के लोगों के प्रति काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है। 

सहजनवा थाना क्षेत्र बनकटिया निवासी कुछ सोमवार की रात को बाइक से दुर्गा पूजा का मेला देखने निकले थे। बाइक से अभी कस्बा में पहुंचे थे कि बाइक से एक व्यक्ति को चोट लग गई, जिससे विवाद होने लगा। आरोप है कि विवाद के दौरान कुछ लोग 14 वर्षीय आकाश निषाद पुत्र दिलीप निषाद को बुरी तरह से पीटने लगे।
विज्ञापन


साथी को पीटता देख अन्य किशोर भी बचाने आए तो उनको भी बुरी तरह से पीटने लगे। किसी ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस गंभीर रूप से घायल आकाश निषाद पुत्र दिलीप निषाद, 15 वर्षीय विशाल निषाद पुत्र विनोद निषाद तथा नीतू निषाद पुत्र कांत निषाद को इलाज के लिए सीएचसी लेकर आई।

हालत गंभीर होने पर तीनों को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। मेडिकल कालेज पहुंचने पर चिकित्सक ने आकाश निषाद को मृत घोषित कर दिया, जबकि विशाल और नीतू का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना के बाद गांव के लोग आक्रोशित हो गए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें