फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: डिवाइडर से टकरा कर स्कूटी सवार तीन युवक घायल, एक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
चौरीचौरा। चौरीचौरा क्षेत्र के सोनबरसा चौकी अंतर्गत फोरलेन पर रविवार की दोपहर डिवाइडर से टकरा कर स्कूटी सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सोनबरसा चौकी पुलिस ने घायलों को पीएचसी सुकरौली भेजा। एक युवक की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, चिलुआताल क्षेत्र के नकहा नंबर एक के यादव टोला निवासी 23 वर्षीय रौशन यादव पुत्र दिलीप यादव, 22 वर्षीय नितिन आनंद पुत्र आनंद कुमार गौतम और 22 वर्षीय मनीष वर्मा पुत्र सुनील वर्मा स्कूटी से कुशीनगर जिले के मझना नाला के समीप बने स्विमिंग पूल में नहाने के लिए जा रहे थे। अभी वह सोनबरसा बाजार में फोरलेन पर पहुंचे थे कि उनकी स्कूटी अनियंत्रित होकर फोरलेन के डिवाइडर से टकरा गई। डिवाइडर से टकराने के बाद तीनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची सोनबरसा चौकी पुलिस ने घायलों को एनएचएआई के एंबुलेस से पीएचसी भिजवाया। जहां, मनीष की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें