अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे की जीएम सौम्या माथुर ने अक्तूबर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले तीन रेल कर्मियों को माह का सर्वोत्तम कर्मचारी घोषित किया है। इन्हें मंगलवार को नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि लखनऊ मंडल में ईएसएम के पद पर मोतीगंज स्टेशन पर कार्यरत मनोज कुमार मंडल ने मेंटेनेंस कार्य के दौरान ट्रैक सर्किट नंबर ए 12 टी पर रेल लाइन टूटी देखकर तत्काल सुरक्षात्मक उपाय कराकर गाड़ियों का संचलन कराया। इससे संभावित दुर्घटना होने से बच गई।
वाराणसी मंडल में कछवा रोड स्टेशन पर स्टेशन मास्टर अमित दूबे ने पास हो रही ट्रेन का सिग्नल एक्सचेंज करने के दौरान ट्रेन के चौथे कोच के पहिये से धुआं निकलते देखकर कटका स्टेशन पर गाड़ी को रुकवाया। जांच के दौरान ब्रेक ब्लॉक पूरी तरह जाम पाया गया।
इज्जतगनर मंडल में विद्युत विभाग में सहायक के पद पर कार्यरत कुलदीप कुमार ने शमशाबाद-भटासा स्टेशनों के मध्य पेट्रोलिंग के दौरान क्लैंप ढीला देखकर अतिशीघ्र ठीक कराकर गाड़ियों का संचलन संरक्षित कराया।