फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जिम्नास्टिक चैंपियनशिप के लिए स्पोर्ट्स कॉलेज की तीन खिलाड़ियों का चयन

Sun, 31 Dec 2023 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- उत्तर प्रदेश की टीम से प्रतिभाग करेंगी स्पोर्ट्स कॉलेज की ज्योत्स्ना, वैष्णवी और प्रिया
विज्ञापन

- 2 से 4 जनवरी तक भुवनेश्वर में आयोजित होगी सीनियर जिम्नास्टिक प्रतियोगिता

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। दो से चार जनवरी के बीच ओडिशा के भुवनेश्वर में सीनियर जिम्नास्टिक चैंपियनशिप का आयोजन होना है। इसके लिए उत्तर प्रदेश की टीम में वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज की तीन खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इनमें ज्योत्सना गुप्ता, वैष्णवी उमर और प्रिया यादव शामिल हैं।
जिम्नास्टिक में स्पोर्ट्स कॉलेज की लड़कियां काफी तेजी से आगे बढ़ रही हैं। इस बार सीनियर जिम्नास्टिक्स चैंपियनशिप के लिए स्पोर्ट्स कॉलेज की इन तीन खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इसके पहले भी स्पोर्ट्स कॉलेज की कई गर्ल्स खिलड़िी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के साथ पदक भी जीत चुकी हैं।
विज्ञापन


नेशनल जिम्नास्टिक में जीता कांस्य
जिम्नास्टिक टीम की खिलाड़ी ज्योत्सना गुप्ता ने बताया कि वे पिछले छह साल से इस खेल से जुड़ी हैं। अभी तक कुल चार राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया है। गोवा में आयोजित नेशनल जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में उन्होंने कांस्य पदक भी जीता था।

स्कूल स्टेट चैंपियनशिप में मिले दो कांस्य पदक
सीनियर जिम्नास्टिक चैंपियनशिप के लिए चयनित वैष्णवी उमर पिछले पांच वर्षों से जिम्नास्टिक का अभ्यास कर रही हैं। उन्होंने स्कूल स्टेट चैंपियनशिप में टीम स्पर्धा में स्वर्ण के साथ ही दो कांस्य मेडल जीता है। इसके अलावा वे स्कूल नेशनल गेम्स में भी प्रतिभाग कर चुकी हैं।
विज्ञापन


जिम्नास्टिक में ही भविष्य
आजमगढ़ की रहने वाली प्रिया यादव ने बताया कि उन्होंने बचपन में खुद से ही जिम्नास्टिक का अभ्यास शुरू कर दिया। स्पोर्ट्स कॉलेज में प्रवेश के बाद इसकी बारीकियां सीखीं। स्कूल स्टेट चैंपियनशिप में टीम स्पर्धा में गोल्ड मेडल प्राप्त किया था। इसके साथ ही वे स्कूल नेशनल गेम्स में भी प्रतिभाग कर चुकी हैं। वे जिम्नास्टिक में ही अपना भविष्य देख रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें