फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: घर बैठे रुपये कमाने का लालच देकर तीन लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर इलाके के एक शख्स को जालसाज ने व्हाट्सएप पर संदेश भेज कर टेलीग्राम पर घर बैठे रुपये कमाने की लालच दिखाकर तीन लाख रुपये ठग लिए। शाहपुर पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

शाहपुर इलाके के जटेपुर निवासी शेखर कुमार ने शाहपुर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 14 सितंबर को एक अनजान नंबर से व्हाट्सएप पर संदेश आया। मैसेज में लिखा था कि टेलीग्राम पर घर बैठे ट्रेडिंग कंपनी के माध्यम से टाॅस्क पूरा कर कई लाख रुपये कमा सकते हैं। उसके बाद जालसाज ने पीड़ित के मोबाइल पर एक वेबसाइट का लिंक भेजा, उसे देखने पर पीड़ित के खाते में दो बार में 1500 सौ रुपये आ गए। फिर मुनाफे की लालच दिखाकर अलग-अलग यूपीआई खाते में तीन लाख रुपये जमा करा लिए गए।
इसके बाद भी टाॅस्क पूरा नहीं होने की बात कहकर रुपये की मांग बढ़ती जा रही थी। पीड़ित को अपने साथ ठगी होने की जानकारी पर होने पर साइबर थाना और शाहपुर पुलिस को सूचना दी। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें