फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, संख्या हुई 117

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, संख्या हुई 117 81 मरीजों का चल रहा है बीआरडी और रेलवे अस्पताल में इलाज  29 ठीक होकर जा चुके हैं घर, सात की हो चुकी है मौत अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। जिले में कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है। बुधवार को तीन कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इसके बाद से जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 117 हो गई है। राहत की बात यह है कि इसमें 29 ठीक होकर घर जा चुके हैं। इसके अलावा सात लोगों की मौत हो चुकी है। मौजूदा समय में 81 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है।  जानकारी के मुताबिक पीपीगंज के नया गांव निवासी 42 वर्षीय व्यक्ति 19 मई को मुंबई से आया था।  तबीयत खराब होने पर जिला अस्पताल में 31 मई को भर्ती हुआ था। जांच के लिए नमूना लिया गया था। सहजनवां के कटसहरा के पास स्थित पिपरा हेमा गांव निवासी 28 वर्षीय युवक 29 मई को मुंबई से आया था। कटसहरा स्वास्थ्य केंद्र पर 31 मई को उसका सैंपल लिया गया था। दोनों की रिपोर्ट बुधवार को पॉजिटिव आई है। इसके अलावा भटहट के मौलाखोर निवासी 59 वर्षीय व्यक्ति 20 दिन पहले मुबंई से आया था। गांव के संपदा देवी इंटर कॉलेज में क्वारंटीन था। इस बीच दो दिन पूर्व नमूना जांच के लिए भेजा गया था। रिपोर्ट बुधवार को पॉजिटिव आई है। सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि दोनों के गांव को सील कर सैनिटाइजेशन शुरू कर दिया गया है। उनके संपर्क वालों की पहचान की जा रही है। --------------- 14 लोग हुए होम क्वारंटीन पाली। नेवास गांव में दंपति की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम बुधवार को गांव में पहुंचकर उनके संपर्क में आने वाले रिश्तेदार और उनके परिजनों को होम क्वारंटीन की सलाह दी है। इसके अलावा पति और पत्नी माडर गांव भी गए थे। वहां भी टीम पहुंचकर लोगों को होम क्वारंटीन की सलाह देते हुए एहतियात के बरतने के निर्देश दिए है। डॉ सीपी मिश्र ने परिजनों को होम क्वारंटीन कराया है। ------- दो डॉक्टर समेत पांच हुए क्वारंटीन मंगलवार को बीआरडी में भर्ती मरीज में कोरोना की पुष्टि होने के बाद बुधवार को मेडिसिन वार्ड में हड़कंप मच गया। इसके बाद से संक्रमित का  इलाज करने वाले दो डॉक्टर, दो नर्स और एक वार्ड ब्वाय ड्यूटी पर नहीं आए। बताया जा रहा है कि वह होम क्वारंटीन हो गए हैं। इसके अलावा 10 लोग डरे हुए हैं।  ---
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें