चौरीचौरा। क्षेत्र की ग्राम पंचायत महादेव जंगल में स्थित काली माता मंदिर मोड़ पर शाम छह बजे के करीब नई बाजार से आ रही एंबुलेंस से बाइक की टक्कर हो गई। बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस से घायलों को स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।
झंगहा थाना क्षेत्र के नई बाजार के रहने वाले रोशन (22) अपने साथी सरवन (20) और विपिन निषाद (21) के साथ चौरीचौरा से वापस जा रहे थे तभी टक्कर हो गई। हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने तीनों को जिला अस्पताल भेज दिया। ब्यूरो