फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मारपीट मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगल कौड़िया। पीपीगंज थाना क्षेत्र के आभूराम गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। शनिवार को पुलिस ने एक पक्ष के आशीष सिंह को उसके घर के पास से पकड़ा गया, जबकि दूसरे पक्ष से चंदगी सिंह, निवासी बडगो खलीलाबाद और शुभम, निवासी आभूराम को गांव के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। सीओ कैंपियरगंज अनुराग सिंह ने बताया कि दोनों परिवारों के बीच पुराना विवाद चल रहा है, जिसके चलते मारपीट हुई। पुलिस शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में निगरानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें