झंगहा थाना क्षेत्र के मीठा बेल गांव में शनिवार को 22 वर्षीय युवक पानी की टंकी पर चढ़ गया। उसने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए आत्महत्या की धमकी दी। काफी देर तक पुलिस के समझाने के बाद वह नीचे उतरा और अपनी बात रखी।
दुबौली गांव निवासी निखिल शुक्ला ने बताया कि पिछले महीने कुछ लोगों ने उसके घर पर गोली चलाई थी। इस संबंध में उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। निखिल का आरोप है कि, पुलिस ने अब तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। युवक कहना था कि, यदि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती तो वह पानी की टंकी से कूदकर अपनी जान दे देगा।
मौके पर झंगहा थाना पुलिस पहुंची और उसने युवक को नीचे उतारने का प्रयास शुरू किया। सीओ चौरीचौरा के आने के बाद निखिल शुक्ला नीचे उतरा। उसने अपनी बात रखी और आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की।