फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बाढ़ राहत सूची में अपात्रों का नाम न डालने पर लेखपाल को धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
पार्षद पति पर आरोप, रामगढ़ताल थाने में दर्ज कराया केस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 51 खिरवनिया के बाढ़ प्रभावितों के लिए बांटे जा रहे राहत सामग्री की सूची में अपात्रों का नाम डलवाने का मामला सामने आया है। लेखपाल ने पार्षद पति भोला निषाद पर केस दर्ज कराया है। आरोप है कि अपात्र लोगों का नाम नहीं डालने पर पार्षद पति ने विवाद किया और फोन पर धमकी भी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रजत वर्मा ने तहरीर में पुलिस को बताया कि वह तहसील सदर में लेखपाल के पद पर तैनात है और ग्राम महेवा हल्का संख्या 80 में कार्यरत है। क्षेत्र के सेमरा देवी प्रसाद चकरादोयम, झरवा, खिरवनिया, महेवा एहतराम, चकरा अव्वल बाढ़ ग्रस्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि देवी प्रसाद नगर वार्ड संख्या 51 के पार्षद पति भोला निषाद द्वारा सेमरा देवी प्रसाद में खाद्यान्न वितरण को लेकर 19 जुलाई को विवाद किया गया और गाली देते हुए बाढ़ से प्रभावित लोगों की सूची को फाड़ दिया गया। आरोप है कि पार्षद पति द्वारा अपात्र व्यक्तियों का नाम राहत सूची में दर्ज करने का दबाव बनाया जा रहा था, इसी को लेकर विवाद हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें