गोरखपुर। यांत्रिक कारखाना गोरखपुर में अप्रेंटिस करने वाले युवाओं को इज्जतनगर डिवीजन के सापेक्ष कम भत्ता मिल रहा है। शुक्रवार को गोरखपुर के प्रशिक्षुओं ने पीआरकेएस महामंत्री को इस समस्या से अवगत कराया। संगठन की तरफ से भत्ता एक समान करने को लेकर विभागीय अफसरों को पत्र भेजा गया है।
महामंत्री विनोद कुमार राय ने बताया कि इज्जतनगर डिवीजन में अप्रेंटिस करने वालों को 10,173 रुपये भत्ता मिल रहा है, जबकि गोरखपुर यांत्रिक कारखाने में भत्ता 7,850 रुपये है। मुख्य कारखाना प्रबंधक यांत्रिक कारखाना गोरखपुर को ज्ञापन के जरिए अवगत कराया गया है।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष डीके तिवारी, मंडल मंत्री आरपी भट्ट, दीपक चौधरी, कुलदीप मणि त्रिपाठी, ईश्वर चंद्र विद्यासागर, विजय पाठक आदि मौजूद रहे।