गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की ओर से लांच की गई खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी योजना के अंतर्गत मेडिसिटी के लिए नए सिरे से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। पहले चरण में टाउनशिप के लगभग सभी भूखंड बुक हो चुके हैं। मेडिसिटी में भूखंडों का आकार अधिक होने के कारण बहुत कम लोगों ने रुचि दिखाई है। लोगों की मांग के अनुरूप भूखंडों का आकार कम कर नए सिरे से पंजीकरण के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है। इसके लिए 21 जनवरी से 20 फरवरी तक जीडीए की वेबसाइट www.gdagkp.in पर आवेदन किया जा सकता है।
मेडिसिटी में जीडीए की ओर से क्लीनिक लेन, छोटे, मध्यम एवं बड़े आकार के अस्पताल व डाइग्नोस्टिक लैब के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया था। डाक्टरों की ओर से अस्पतालों के लिए भूखंडों का आकार बड़ा होने के कारण रुचि नहीं दिखाई गई। बड़ा होने से कीमत भी अधिक रही। इस बार क्लीनिक लेन की संख्या 46 है।