फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखपुर-मुंबई के बीच चलेगी दैनिक ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन

Sat, 21 Mar 2026 02:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे ने गर्मी में यात्रियों की सुविधा के लिए गोरखपुर और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के बीच 01079, 01080 ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन मुंबई से एक से 30 अप्रैल तक और गोरखपुर से दो अप्रैल से एक मई तक प्रतिदिन 30 फेरों में चलेगी। 01079 विशेष ट्रेन मुंबई से रात 10:30 बजे रवाना होकर लखनऊ, गोंडा, बस्ती और खलीलाबाद होते हुए तीसरे दिन सुबह 10 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में 01080 ट्रेन गोरखपुर से दोपहर 2:30 बजे चलेगी और तीसरे दिन रात 12:40 बजे मुंबई पहुंचेगी। ट्रेन में एसी द्वितीय, एसी तृतीय, शयनयान, साधारण श्रेणी और एसएलआर सहित कुल 22 कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें