फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: इस बार भी 14 विदेशी शहरों में होगी नीट-यूजी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


नई दिल्ली। पिछले साल की तरह ही मेडिकल स्नातक प्रवेश परीक्षा नीट यूजी-2024 12 देशों के 14 शहरों में करवाई जाएगी। नेशनल मेडिकल काउंसिल विदेशों में इस परीक्षा का आयोजन नहीं करवाना चाहती थी, लेकिन इन 12 देशों की सरकारों की मांग पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस बार भी भारत से बाहर परीक्षा केंद्र बनाने का फैसला किया है। वहीं, पूरे भारत में 554 केंद्रों पर यह प्रवेश परीक्षा होगी।

एनटीए के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नीट यूजी 2024 का आयोजन पहले इस साल सिर्फ भारत में ही करवाने का फैसला लिया था। लेकिन विदेशों से लगातार मांग के बाद केंद्र सरकार की दखल पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बदलाव करने का फैसला लिया है। दरअसल विदेशों के इन 14 शहरों में भारतीय मूल के लोगों की संख्या अधिक है। इसी कारण उनकी मांग थी कि नीट यूजी 2024 की परीक्षा में शामिल होने का उनके बच्चों को घर के आसपास मौका मिले।
विज्ञापन


इन शहरों में होगी परीक्षा

देश के बाहर दुबई, अबू धाबी, शारजाह (यूएई), कुवैत, बैंकॉक (थाईलैंड), कोलंबो (श्रीलंका), दोहा (कतर), काठमांडो (नेपाल), कुआलालंपुर (मलयेशिया), लागोस (नाइजीरिया), मनामा (बहरीन), मस्कट (ओमान), रियाद (सऊदी अरब) और सिंगापुर में भी परीक्षा होगी।
विज्ञापन


भारत में केंद्र चुनने वाले चाहें तो बदल सकते हैं विदेश का विकल्प

अधिकारी ने बताया कि ऐसे विद्यार्थी, जिन्होंने पहले ही भारत में परीक्षा केंद्र का चयन कर लिया हो और फीस भी जमा करा दी हो, लेकिन वह विदेश में परीक्षा देना चाहते हों तो उन्हें यह अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि रजिस्ट्रेशन विंडो बंद होने के बाद जब सुधार विंडो खुलेगी तब छात्र भारत के बाहर परीक्षा केंद्र के चयन में बदलाव कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें