फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नगर निगम की 'तीसरी आंख' करेगा सफाई व्यवस्था की निगरानी, शोहदों पर भी रहेगी नजर

Sun, 11 Feb 2024 06:40 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 में बेहतर रैंकिंग पाने के लिए गोरखपुर नगर निगम ने अपनी तैयारी अभी से शुरू कर दी है। शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने पर निगम का जोर है। इसके तहत शहर की पूरी सफाई व्यवस्था की निगरानी अब ऑनलाइन की जाएगी।
विज्ञापन
नगर निगम गोरखपुर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 में बेहतर रैंकिंग पाने के लिए गोरखपुर नगर निगम ने अपनी तैयारी अभी से शुरू कर दी है। शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने पर निगम का जोर है। इसके तहत शहर की पूरी सफाई व्यवस्था की निगरानी अब ऑनलाइन की जाएगी। 80 वार्डों में कहीं भी गंदगी का ढेर होगा तो नगर निगम को कैमरे से ही पता लग जाएगा।

विज्ञापन


इसके साथ ही शहर में शोहदों और शराब पीकर हुड़दंग करने वालों की भी खैर नहीं होगी। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत नगर निगम में इंटीग्रेटेड म्यूनिसिपल सर्विसेज सिस्टम बनाया जा रहा है। चयनित फर्म ने कंट्रोल सेंटर को बनाने का काम भी शुरू कर दिया है।

सेंटर को नगर निगम के भूतल पर बनाया जा रहा है। इसको सफाई, शहरवासियों की सुरक्षा और गुणवत्ता को ध्यान में रखकर किया जा रहा है। इसके लिए ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत शहर में लगे कैमरों की भी फीड ली जाएगी। आईएमएसएस के डाटा को सुरक्षित रखा जाएगा। राज्य स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत नगर निगम इस कार्य पर 5.15 करोड़ रुपये खर्च करेगा। प्रोजेक्ट के लिए टेक्नोसिस इंटीग्रेटेड सॉल्युशंस का चयन किया गया है, जिसने काम भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


मुख्य अभियंता संजय सिंह चौहान ने बताया कि चयनित फर्म पांच साल तक इस सेंटर का रखरखाव करेगी। योजना के तहत शहर 80 वार्डों में लगाए गए 500 से अधिक कैमरे जुड़ेंगे। रिकार्ड किए गए फुटेज को स्थानीय स्तर पर स्टोर किया जा सकेगा। इसी सोच के साथ नगर निगम वार्डों के अलावा महानगर के बैंक, स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय, पेट्रोल पंप, मौजूदा आईटीएमएस कंट्रोल रूम के साथ शराब की दुकान समेत सभी कैमरों को लाइव फुटेज में देख सकेगा।

 आवाज भी होगी रिकॉर्ड

इंटीग्रेटेड म्यूनिसिपल सर्विसेज सिस्टम के कंट्रोल रूम में एक बड़ी एलईडी स्क्रीन लगेगी जिससे किसी भी जगह की फीड देखी जा सकेगी। इसमें फुटेज के साथ आवाज भी रिकार्ड किया जा सकेगा। कंट्रोल रूम से संदेश भी प्रसारित होंगे।

मुख्यमंत्री ने भी दी थी सलाह

कुछ दिनों पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि स्वच्छ सर्वेक्षण में गोरखपुर की रैंकिंग 74 से 22 पर आ गई है। गोरखपुर को गार्बेज फ्री सिटी में थ्री स्टार रैंकिंग मिल गई है। इसे अब अच्छा और सुंदर शहर माना जाता है। उन्होंने कहा था कि हम सभी का प्रयास होना चाहिए कि अगली स्वच्छता रैंकिंग में गोरखपुर टॉप टेन और फिर टॉप थ्री में शामिल हो। इसके लिए जनता को और जागरूक करना होगा। इसी के तहत अब शहर की सफाई व्यवस्था की निगरानी ऑनलाइन करने की तैयारी है। जल्द ही यह सेंटर पूरी तरह बनकर तैयार हो जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें