गोलघर पुलिस चौकी प्रभारी सुधांशु सिंह पुलिस कर्मियों के साथ बृहस्पतिवार की रात गश्त पर थे। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली की चोरी की बाइक के पुर्जाें को लेकर दो चोर यातायात तिराहे से पुलिस लाइंस की तरफ बेचने जा रहे हैं।
चोरों ने बाइक चोरी का तरीका बदल दिया है। बाइक चोरी कर उसे बार्डर पार या आसपास के इलाकों में बेचने के बजाय उसके पुर्जे को अलग-अलग कर बेच रहे हैं। पुलिस ने ऐसे ही एक गिरोह के शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके पास से बाइक के पुर्जों को बरामद किया है। पुलिस उसके साथी की तलाश कर रही है।
गोलघर पुलिस चौकी प्रभारी सुधांशु सिंह पुलिस कर्मियों के साथ बृहस्पतिवार की रात गश्त पर थे। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली की चोरी की बाइक के पुर्जाें को लेकर दो चोर यातायात तिराहे से पुलिस लाइंस की तरफ बेचने जा रहे हैं। पुलिस जब चोरों के करीब पहुंची तो वह भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर एक को पकड़ लिया।
विज्ञापन
उसके पास सफेद बोरी में बाइक की टंकी, इंजन, साकर, गियर बॉक्स का चैन कवर, हेड लाइट आदि पुर्जे मिले। पूछताछ में उसकी पहचान शाहपुर के बशारतपुर एल्युमिनियम फैक्टरी निवासी जितेंद्र के रूप में हुई। फरार चोर के बारे में उसने बताया कि वह उसका छोटा भाई मोनू था। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह बाइक चोरी करने के बाद उसके पुर्जाें को अलग कर बेच देता है।
गौरीबाजार से चोरी की थी बाइक
पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि वह भाई के साथ मिलकर दो जून को देवरिया जिले के गौरीबाजार स्थित एक स्कूल से बाइक चोरी की थी। उसी बाइक का पार्ट अलग-अलग कर वह बेचने जा रहा था। इससे पहले भी शहर में वह कई बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दे चुका है।