हरपुर बुदहट। हरपुर बुदहट थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार रात एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। जो कि चोरी की पल्सर बाइक को बेचने की फिराक में था और उसी समय पुलिस ने उसे बाइक के साथ धर दबोचा।
पकड़े गए चोर की पहचान डोमरैला थाना हरपुर बुदहट निवासी रामेश्वर पुत्र विश्वकर्मा के रूप में हुई। कड़ी पूछताछ के बाद आरोपी ने बताया कि उसने गीडा क्षेत्र से पल्सर बाइक चोरी की थी। फिलहाल हरपुर बुदहट पुलिस ने पकड़े गए चोर रामेश्वर पर केस दर्ज किया है।
हरपुर बुदहट थाने के उपनिरिक्षक प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार रात वह हमराहियो के साथ गश्त में थे कि मुखबिर से सूचना मिली कि एक चोर मोटरसाइकिल लेकर बसखुरा की तरफ आ रहा है। दरोगा जब बसखुरा तिराहे पर पहुंचे तो आरोपी चोरी की बजाज पल्सर बाइक से आता दिख गया। जिसे दरोगा ने हमराहियों की मदद से पकड़ लिया। शुक्रवार को चोर को न्यायालय में पेश कर आरोपी को जेल भेज दिया गया।