फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कैमरे में दिखे चोर, पुलिस को दी सूचना... नहीं पहुंची

Sat, 20 Apr 2024 04:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

बड़हलगंज कस्बे में दुकान का ताला तोड़ रहे थे चोर, लोगों के जुटने पर भागे
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़हलगंज (गोरखपुर)। कस्बे में बुधवार की रात सराफा की दुकान के शटर का ताला तोड़ते सीसीटीवी कैमरे में चोर को देख एक व्यापारी ने पुलिस को फोन किया, लेकिन रिसीव नहीं हुआ। व्यापारी ने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। जबतक मोहल्लावासी दुकान पर पहुंचते चोर फरार हो चुके थे। बाद में डॉयल 112 नंबर की पुलिस सूचना पर पहुंची।

जानकारी के अनुसार, थाने से महज कुछ दूरी पर सोनार गली में रात में चोरी बबलू वर्मा के अनामिका ज्वेलर्स व रियाज अहमद की दुकान के शटर का ताला तोड़ने का प्रयास कर रहे थे। गली में कई दुकानों के बाहर व्यापारी सीसीटीवी कैमरा लगा रखे हैं। रात में किसी व्यापारी ने दुकान के शटर का ताला तोड़ते मोबाइल फोन पर चोरों के देखा।
विज्ञापन

उन्होंने आसपास के दुकानदारों को फोन किया। इस बीच स्थानीय थाने पर भी फोन किया, लेकिन फोन नहीं उठा। व्यापारियों का कहना है कि थाने का फोन उठ गया होता तो चोर रंगे हाथ पकड़े जा सकते थे। व्यापारियों ने उच्चाधिकारियों से कस्बे में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन

-
महीने भर में चोरी की हो चुकी हैं कई वारदात

बड़हलगंज क्षेत्र में इन दिनों चोरों का आतंक है। चोर महीने भर में आधा दर्जन चोरी की घटनाओं को वह अंजाम दे चुके हैं। पुलिस केस दर्ज कर खानापूरी कर रही है। इसे लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है। कस्बे से सटे सिधुआपार में 22 मार्च को दो घरों में चोरी हुई थी। इनमें सिधुआपार के वशिष्ठ ओझा के बंद मकान का ताला तोड़कर चोर कीमती जेवरात समेत अन्य सामान उठा ले गए थे। पत्नी पूनम की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज की, लेकिन अब तक खुलासा नहीं हो सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें