गोरखपुर। बक्शीपुर खंड के औद्योगिक स्थान फीडर पर शुक्रवार को तकनीकी काम किया जाएगा। इससे रामनगर, कुंतीनगर, गोरखनाथ पूर्वी, गोरखनाथ पश्चिमी, अजय नगर, राजेंद्र नगर, औद्योगिक अस्थान इलाके में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति गुल रहेगी। अधिशासी अभियंता अतुल रघुवंशी ने बताया कि चार घंटे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। संवाद