फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे पुरातन छात्र और शहर के नागरिक

Tue, 23 Apr 2024 06:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

- कुलपति प्रो. पूनम ने की स्थापना दिवस समारोह की तैयारी की समीक्षा

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने सोमवार को एक मई को होने वाले स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर समीक्षा की। कुलपति ने पुरातन छात्र परिषद को निर्देशित किया कि अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर ख्यातिलब्ध पुरातन छात्रों को ऑफलाइन या ऑनलाइन माध्यम से इस स्थापना दिवस समारोह में आमंत्रित करने की तैयारी करें। साथ ही शहर के सभी गणमान्य नागरिकों को भी समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन

कुलपति ने कहा कि स्थापना दिवस समारोह में विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों को भी बड़े स्तर पर जोड़ा जा रहा है। महाविद्यालयों के प्रबंधक भी बड़ी संख्या में हिस्सा लेंगे। इसके साथ ही महाविद्यालयों के अपने झंडे और उनकी होर्डिंग गेट से लेकर विश्वविद्यालय के अंदर तक लगाई जाएगी। दीक्षा भवन में करीब डेढ़ घंटे तक चलने वाले इस समारोह में कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल मुख्य अतिथि होंगी। वो ऑनलाइन माध्यम से समारोह में सहभागिता करेंगी। समीक्षा बैठक में स्थापना दिवस समारोह की तैयारी के लिए गठित की गई सभी समितियां के समन्वयक और अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें