फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बैंकों में नहीं रही भीड़, आराम से जमा हुए रुपये

Thu, 25 May 2023 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
बैंकों में नहीं रही भीड़, आराम से जमा हुए रुपये
विज्ञापन
- एसबीआई मेन ब्रांच में बिना आईडी, प्रारूप जमा हो रही रकम
विज्ञापन

- निजी सहित अन्य बैंकों में रुपये बदलने के लिए नहीं जुट रही भीड़

संवाद न्यूज एजेंसी

गाेरखपुर। शहर में गुलाबी नोट बदलने को लेकर लोगों के बीच कोई अफरा-तफरी नहीं है। बुधवार को भी बैंकों में कम लोग रुपये बदलने पहुंचे। दोपहर तक अधिकांश बैंकों में नोट बदलने के लिए बने काउंटर खाली पड़े हुए थे। बैंक अधिकारियों का कहना है कि वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और दिव्यांगजनों के लिए खास व्यवस्था की गई है। सितंबर तक का समय मिलने की वजह से लोग जल्दी में नहीं हैं।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के निर्देशानुसार मंगलवार को दो हजार रुपये की नोट बदलने की प्रक्रिया शुरू हो गई, लेकिन वर्ष 2016 में हुई नोट बदली जैसे हालात कहीं नजर आ रहे। बुधवार को बैंकों का कामकाज सामान्य रहा। शहर की प्रमुख शाखाओं में दोपहर तक भीड़ नहीं नजर आई। बैंक रोड स्थित एसबीआई मेन ब्रांच में रुपये बदलने के लिए अलग से काउंटर बनाया गया है। यहां पर दोपहर 11.20 बजे पांच लोग लाइन में लगे हुए थे। वे खाते में दो हजार रुपये के नोट जमा कराने पहुंचे थे। इस शाखा में दोपहर बाद संख्या बढ़ी। 10 से अधिक लोगों ने रुपये जमा कराए। बैंक कर्मचारियों ने बताया कि किसी तरह का फार्म नहीं भरवाया जा रहा है। लोग आराम से पैसे जमा करा रहे हैं।
विज्ञापन


बैंक रोड पर पीएनबी की जुबिली शाखा में भी भीड़ नहीं थी। सुबह 11. 45 बजे वहां सिर्फ दो लोग पहुंचे थे। उन लोगों ने अपने खाते में रुपये जमा कराए। उनसे पूछा गया कि कितनी रकम लेकर आए हैं, तो दोनों लोग मुकर गए। विजय चौराहे के पास एडी टॉवर में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ब्रांच है। दोपहर 12.10 बजे यहां भी सन्नाटा पसरा हुआ था। यहां मौजूद गार्ड ने बताया कि कल तो कुछ लोग आ गए थे, लेकिन अभी तक कोई नहीं आया है। अग्रसेन तिराहा पर एचडीएफसी बैंक की शाखा है। यहां पर कुछ लोग रुपये जमा कराने आए थे। हालांकि वह अपने खाते में नकदी जमा कराने पहुंचे थे। उनमें कोई व्यक्ति नोट बदलने नहीं पहुंचा था। कमोवेश, यही हाल शहर के अन्य बैंकों में रही।
विज्ञापन

0000
हमारी ब्रांच में 2000 रुपये के नोट बिना किसी आईडी और फार्मेट भरवाए जमा किए जा रहे हैं। आरबीआई की गाइड लाइन का पालन किया जा रहा है। नोट बदलने वालों की संख्या आज कम रही है।
शशांक सिंह, प्रबंधक, एसबीआई, मुख्य शाखा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें