फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पाइप लाइन से नहीं हुआ कनेक्शन, 100 घरों में नहीं पहुंचा पानी

Mon, 12 Feb 2024 03:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- सूरजकुंड थाम नगर में शनिवार सुबह से ठप है पीने के पानी की आपूर्ति
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। नगर निगम के वार्ड नंबर 58 सूर्यकुंड थाम नगर में शनिवार की सुबह 11 बजे से ही पानी की आपूर्ति बंद है। लगभग 100 घरों में पानी की आपूर्ति न होने की वजह से लोग परेशान रहे। रविवार की शाम पांच बजे जलकल कर्मी पहुंचे तो लोगों ने राहत की सांस ली लेकिन वे भी सिर्फ एक गढ्ढा खोद निकल लिए। बाद में जलकल ने एक पानी का टैंकर मोहल्ले में भिजवा दिया। उधर शनिवार दिन से ही तमाम घरों के लोग दैनिक कार्यो के लिए पेयजल खरीद रहे हैं।
मोहल्ला तकिया कवलदह में लोगों ने पाइप लाइन से दूषित पानी आने की शिकायत की थी। इसको ठीक करने के लिए नई पाइप लाइन बिछाई गई लेकिन उससे कनेक्शन न होने की वजह से यह सप्लाई ठप हो गई। लोगों ने देर शाम तक पेयजल आपूर्ति के बहाल होने का इंतजार किया। इंतजार के बाद लोगों ने मोहल्ले के पार्षद जुबेर अहमद को फोन कर जानकारी दी। जुबेर ने जलकल के अधिकारियों को सूचना दी।
विज्ञापन

पार्षद जुबेर ने कहा कि शनिवार को जलकल की ओर से कोई कदम नहीं उठाया गया। जलकल अधिकारियों ने कहा कि रविवार की सुबह समस्या का समाधान करा दिया जाएगा लेकिन पांच बजे के करीब पहुंचे जलकर्मियों ने सिर्फ मोहल्ले में एक गढ्ढा खोदा और चले गए। उन्होंने बताया कि पेयजल आपूर्ति की नई पाइपलाइन डाली गई। नई लाइन में आपूर्ति की जा रही, लेकिन कनेक्शन न होने से लोगों घरों में पेयजल आपूर्ति नहीं पहुंच रही है।

बोले स्थानीय निवासी...
शनिवार की सुबह 11 बजे से ही पेयजल आपूर्ति ठप है। दैनिक कार्यों के लिए भी पानी खरीदकर काम चलाना पड़ रहा है। रविवार की शाम जलकल कर्मी आए, लेकिन वे भी एक गड्ढा खोदकर चले गए। अब पता नहीं कब तक आपूर्ति बहाल होगी।
अंकित श्रीवास्तव

24 घंटे से ज्यादा का समय बीत गया, लेकिन अभी तक पानी की आपूर्ति बहाल नहीं हुई है। जलकल की ओर से एक टैंकर भेजा गया है। कुछ कर्मचारी आए थे, लेकिन रास्ते में एक गड्ढा खोदकर चले गए।
विज्ञापन

निरंजन सिंह

कोट...
पुरानी पाइप लाइन नाले से गुजरती थी। लोगाें ने दूषित पेयजल की शिकायत की थी। 70 मीटर के करीब नई पेयजल आपूर्ति की पीवीसी पाइप लाइन डाली गई है। इसमें कनेक्शन का प्रयास जारी है। पाइप लाइन के काफी गहराई में होने के कारण कनेक्शन में दिक्कत हो रही है। सोमवार दोपहर से इसे जोड़ दिया जाएगा।
सूर्यसेन मल्ल, अवर अभियंता जलकल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें