फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जेई ने नहीं उठाया था फोन...20 हजार घरों की बिजली थी गुल-जानिए फिर क्या हुआ

Wed, 18 Jun 2025 01:17 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

बताया जा रहा है कि सेतु निगम और पीडब्ल्यूडी की लापरवाही के चलते एफसीआई ट्रांसमिशन से जुड़े राप्तीनगर न्यू बिजली घर की आपूर्ति बीते शनिवार की शाम को बरगदवां के पास खुदाई में भूमिगत केबल कटने से आपूर्ति ठप हो गई थी। इस कारण राप्तीनगर क्षेत्र में बिजली का संकट खड़ा हो गया था।
विज्ञापन
बिजली कटौती के आरोपों पर घमासान - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राप्तीनगर न्यू बिजली उपकेंद्र में हंगामा जेई के फोन नहीं उठाने की वजह से हुआ था। दरअसल, अपने इलाके में बिजली आपूर्ति ठप होने से परेशान उपभोक्ता जेई को फोन कर रहे थे लेकिन वह कॉल रिसीव नहीं कर रहे थे। लोग उपकेंद्र पहुंचे तो माहौल गरमा गया। बिजली बाधित होने पर उपभोक्ताओें के फोन रिसीव न करने के कारण राप्तीनगर के अवर अभियंता सत्यम श्रीवास्तव को नोटिस जारी किया गया है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सेतु निगम और पीडब्ल्यूडी की लापरवाही के चलते एफसीआई ट्रांसमिशन से जुड़े राप्तीनगर न्यू बिजली घर की आपूर्ति बीते शनिवार की शाम को बरगदवां के पास खुदाई में भूमिगत केबल कटने से आपूर्ति ठप हो गई थी। इस कारण राप्तीनगर क्षेत्र में बिजली का संकट खड़ा हो गया था।

राप्तीनगर न्यू उपकेंद्र बंद होने के बाद राप्तीनगर ओल्ड उपकेंद्र से वैकल्पिक व्यवस्था से बिजली देने की कोशिश की गई लेकिन लोड ज्यादा होने के कारण बार-बार आपूर्ति रोकनी पड़ी। इस कारण 20 हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं का बुरा हाल रहा। उमस भरी गर्मी से परेशान उपभोक्ताओं ने शनिवार रात और रविवार सुबह राप्तीनगर उपकेंद्र में पहुंचकर हंगामा किया था।
विज्ञापन


इस दौरान उपभोक्ताओं ने राप्तीनगर के अवर अभियंता को फोन किया लेकिन फोन नहीं उठ रहा था। सहायक अभियंता राप्तीनगर भानु प्रताप ने बताया कि सोमवार को भी रामजानकी नगर में केबल बंच खराब होने से बिजली बाधित होने पर भी पार्षद अशोक मिश्र का फोन अभियंता ने नहीं रिसीव किया। साथ ही राप्तीनगर के पार्षद छोटू सिंह ने भी फोन नहीं रिसीव करने की शिकायत की, जिसके बाद अवर अभियंता को नोटिस दिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें