संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। गोरखपुर-लखनऊ हाईवे के नौसड़ तिराहे पर लगे बिजली के खंभे से जाम लगता था। सोमवार को कमिश्नर ने निरीक्षण के दौरान खंभे को हटवाने का निर्देश दिया था। मंगलवार को मुख्य अभियंता के निर्देशन में खंभे को हटा दिया गया।
महानगरीय अधीक्षण अभियंता लोकेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण के दौरान खंभा सड़क की पटरी पर आ गया था। सड़क चौड़ीकरण के साथ ही लोनिवि के पास लाइन शिफ्टिंग का कार्य भी है। अब जिला प्रशासन के दिशा-निर्देश के बाद लोनिवि के कार्य में तेजी आ गई है। चौराहे पर जाम का कारण बने बिजली खंभे को ठेकेदार ने मंगलवार की शाम शिफ्ट करा दिया। इससे आवागमन में लोगों को सुविधा मिलेगी।