एचएन सिंह चौराहा के पास नाले का स्थलीय निरीक्षण करते मेयर डा0 मंगलेश श्रीवास्तव और साथ में मंडल
0- नगर आयुक्त व मेयर के साथ कमिश्नर ने किया नाले का निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। जलभराव की स्थिति को देखते हुए मंगलवार की सुबह मंडलायुक्त, मेयर और नगर आयुक्त ने एचएन सिंह चौराहे के पास निरीक्षण किया। मंडलायुक्त ने प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता व सहायक अभियंता को खजांची चौराहे से एचएन सिंह चौराहे तक नाले का लेवल लेकर और गहरा करने का निर्देश दिया। इसका फायदा यह होगा कि एचएन सिंह चौराहा व आसपास के क्षेत्र में होने वाले जलभराव का पानी खजांची चौराहा के रास्ते सीधे गोड़धोइया नाले में चला जाएगा। अभियंताओं को बारिश से पहले ही इन कामों को पूरा किए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान प्रांतीय निर्माण खंड के अभियंताओं के साथ नगर निगम के सहायक अभियंता भी मौजूद रहे।