फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफआईआर दर्ज करने और विधिक कार्रवाई में कोताही न हो : मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन के दौरान सुनीं 250 लोगों की समस्याएं
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सबकी समस्याओं का निस्तारण करना उनकी सरकार की प्राथमिकता है। उन्हाेंने पुलिस और राजस्व से जुड़े मामलों में कार्रवाई करने में अनावश्यक विलंब न होने की हिदायत दी। जमीन कब्जा करने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए दबंग और भू-माफिया पर नकेल कसने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज करने और उसके बाद विधिक कार्रवाई में कोताही नहीं होनी चाहिए।
मुख्यमंत्री योगी ने रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन के दौरान 250 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने समस्या निस्तारण का भरोसा देते हुए कहा कि किसी को चिंता करने या परेशान होने की जरूरत नहीं है। सबकी समस्याओं पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनता दर्शन में कुछ लोग गंभीर बीमारियों के इलाज में आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इलाज में इस्टीमेट की प्रक्रिया को शीघ्रता से पूर्ण कर शासन को भेजें। इलाज के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी।
इस दौरान कुछ लोगों के साथ आए उनके बच्चों को सीएम योगी ने प्यार, दुलार कर आशीर्वाद दिया। उन्हें पढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए चॉकलेट गिफ्ट किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें