फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइलों को डंप करने की हो विधिक जांच : डॉ. प्रमोद

Sun, 10 Sep 2023 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति के आवास पर बने कैंप कार्यालय में दो हजार से अधिक फाइलों को डंप कराने के मामले की जांच कराने की मांग प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और राज्यपाल को पत्र भेज कर की गई है। राजीव गांधी स्टडी सर्किल, गोरखपुर के समन्वयक डॉ. प्रमोद कुमार शुक्ला ने सभी को ईमेल भेजकर जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन


गोरखपुर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. राजेश सिंह कुलपति आवास पर ही अपना कैंप कार्यालय बना रखे थे। चार सितंबर को उनका कार्यकाल समाप्त हो गया। नई कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद आवास पर पहुंचीं तो कैंप कार्यालय में बड़ी संख्या में फाइल पड़ी देखीं। जिसे उनके प्रशासनिक भवन संबंधित विभागों में पहुंचाने का निर्देश दिया।
फाइलों को कुलपति आवास में डंप कर रखने की शिकायत राजीव गांधी स्टडी सर्किल, के समन्वयक डॉ. प्रमोद कुमार शुक्ला ने प्रधानमंत्री को ईमेल व पीएम पोर्टल के साथ ही मुख्यमंत्री के आईजीआरएस पोर्टल, कुलाधिपति और यूजीसी चेयरमेन को ईमेल के माध्यम से अवगत कराते हुए जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें