फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीयू : शुद्ध पानी की व्यवस्था नहीं, सूख जाती है हलक

Wed, 10 Apr 2024 03:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़ रही गर्मी, परिसर में लगे आरओ मशीन खराब, पानी के लिए परेशान होते हैं विद्यार्थी
विज्ञापन

आर्ट फैकल्टी में पानी की व्यवस्था सबसे खराब, घर से लाना मजबूरी

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। कागजाें की रैंकिंग में गोरखपुर विश्वविद्यालय लगातार नए मुकाम हासिल कर रहा, पर जहां मूलभूत सुविधाओं की बात हो तो उसमें कुछ सुधार नजर नहीं आ रहा। इस गर्मी में छात्र पानी के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं क्योंकि परिसर में पीने योग्य शुद्ध पानी की व्यवस्था नजर नहीं आती। परीक्षाएं भी शुरू हो चुकी हैं, ऐसे में परीक्षार्थियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विश्वविद्यालय के मेन गेट पर लगी आरओ मशीन खराब है। इसके पास ही एक बड़ी आरओ मशीन भी लगी है। इससे शुद्ध पानी नहीं निकलता है। कला संकाय में पानी की व्यवस्था सबसे खराब है। यहां के छात्रों को पीने योग्य शुद्ध पानी नसीब नहीं होता। उन्हें घर से पानी लाना पड़ता है। जरूरत पड़ने पर बाजार से बोतल बंद पानी खरीदना पड़ता है। कुछ इसी तरह की हालत अन्य विभागों की भी है। किसी में आरओ तो लगा है पर पानी प्यूरीफाई नहीं करता है, तो कहीं आरओ ही खराब है। कई वाटर कूलर भी खराब होने से पानी ठंडा नहीं मिलता।
विज्ञापन

कोट

विश्वविद्यालय परिसर में पानी की समस्या हमेशा रहती है। इसे दूर कराने के लिए कई बार आवेदन भी दे चुके हैं, पर कुछ होता नहीं। ऐसी शीर्ष रैंकिंग का क्या मतलब, जब कि विश्वविद्यालय में पीने के पानी के लिए छात्रों को परेशान होना पड़े।
- सचिन कुमार, एमए
घर से पानी लेकर आती हूं। गर्मी इतनी पड़ती है कि पानी दोपहर गुजरने से पहले ही समाप्त हो जाता है। अक्सर पानी खरीद कर पीना पड़ता है। इस कारण पैसे अधिक खर्च होते हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन को इस समस्या को दूर करना चाहिए।
- अंजली राज, बीएससी
सुबह से लेकर शाम तक कक्षाएं चलती हैं। ऐसे में एक बोतल पानी से काम नहीं चल पाता है। पानी के लिए दूसरे डिपार्टमेंट में भटकना पड़ता है। कहीं पानी मिल जाता तो ठीक, नहीं तो बाहर से मंगाना पड़ता है। इस गर्मी में पानी के लिए छात्र परेशान होते हैं।
- विद्या सागर, एमए
कला संकाय में पानी की व्यवस्था पहले से नहीं है। कई बार इसकी शिकायत की जा चुकी है। पर इस समस्या का आज तक समाधान नहीं हुआ। घर से किताबों से ज्यादा भारी पानी की बोतल लेकर आती हूं। विश्वविद्यालय प्रशासन को ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन

- हेमा, एमए

विश्वविद्यालय में पानी की समस्या का समाधान जल्द किया जाएगा। पानी की व्यवस्था पर नए तरीके से काम शुरू होने वाला है। जहां कहीं भी पानी की समस्या हो रही है उसे ठीक कराने की कोशिश की जाएगी। छात्रों को गर्मी में किसी तरह की समस्या ना हो इस पर पूरा ध्यान है।
- प्रो. पूनम टंडन, कुलपति
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें