बड़हलगंज गोली से घायल गोलू
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटना के बाद मौके पर पड़ताल करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डिफेंस की तैयारी कर रहा गोलू
मुन्नालाल यादव किसान हैं। उनके चार बेटे और दो बेटियां हैं। इसमें गोलू उर्फ आदित्य सबसे छोटा है। उसने इस वर्ष इंटर की परीक्षा पास की है। वह डिफेंस की तैयारी कर रहा है। इसके अलावा बड़ा बेटा राकेश विदेश में रहता है।
दूसरे नंबर का बेटा रमेश दिल्ली और इससे छोटा दुर्गेश बाहर रहकर प्राइवेट नौकरी कर रहा है। दुर्गेश अभी कुछ दिन पहले घर आया है। वहीं, बेटी आशा यादव की शादी हो चुकी है। छोटी बेटी निशा पढ़ाई कर रही है।
पूछताछ से बचने के लिए घर दुबके ग्रामीण
सोमवार को भटपुरवा मधुपुर टोला में गोली चलने के बाद दोनों पटीदारों के घरों में दहशत का माहौल है। सुरक्षा के लिए गांव में पुलिस फोर्स भी लगाई गई है। वहीं बार-बार अधिकारियों का दौरा भी गांव में हो रहा है। कहीं ग्रामीणों से पूछताछ न हो, वे घरों में दुबके हुए हैं।
उन्होंने बाहर आना-जाना कम कर दिया है। इस घटना के बारे में कोई भी कुछ बोलने से कतरा रहा है।
जितेंद्र कुमार, एसपी दक्षिणी ने बताया कि दो पटीदारों में जमीन के विवाद में गोली चली है। आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस कई लोगों से पूछताछ कर रही है। कई जगहों पर पुलिस ने छापा भी मारा है। बहुत जल्द सभी आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर लेगी।