फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ओंकार सिंह बने एआईआरएफ के जोनल सेक्रेटरी

Thu, 26 Feb 2026 02:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

गोरखपुर। ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन (एआईआरएफ) की नई कार्यकारिणी में तीन फेरबदल हुए हैं। 107 वर्ष के जोनल महामंत्री केएल गुप्त की जगह अब बसंत लाल चतुर्वेदी को जिम्मेदारी दी गई है। जबकि, केएल गुप्त को वर्किंग कमेटी का सदस्य बनाया गया है। बसंत लाल चतुर्वेदी की जगह ओंकार सिंह को नया जोनल सेक्रेटरी बनाया गया है। बताया जा रहा है कि केएल गुप्त के स्वास्थ्य को देखते हुए यह बदलाव किया गया है। इस संबंध में रेलवे बोर्ड के डायरेक्टर एस्टेब्लिशमेंट तेजेंद्र सिंह ने पत्र जारी कर दिया है। इस मनोनयन से एनई रेलवे मजदूर यूनियन के विनय श्रीवास्तव, अतुल सिंह, संजय पांडेय, दिलीप धर दुबे, हरिश्चंद्र यादव आदि ने खुशी जताई है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें