फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारधाम यात्रा के नाम पर ठगी: हेलीकॉप्टर से चारों धाम दर्शन कराने का झांसा, ठग लिए 36 हजार रुपये- केस दर्ज

Thu, 17 Apr 2025 10:48 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

वैद्यनाथ सिंह ने तहरीर देकर बताया है कि 14 अप्रैल 2025 को फेसबुक पर हेलीकाॅप्टर से चारधाम यात्रा कराने का दावा करने वाली फर्म हिमालया हेली सर्विस के मोबाइल नंबर पर संपर्क किया। आकाश सिंह नाम के एक व्यक्ति ने व्हाट्सएप पर मैसेज करके बताया कि 2,999 प्रति व्यक्ति हेलीकॉप्टर से चार रात और पांच दिन का चारधाम यात्रा का पैकेज है। उसके कहने पर हेलीकॉप्टर की बुकिंग के लिए 12 हजार रुपये ऑनलाइन भेजे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखनाथ इलाके के जनप्रिय बिहार निवासी वैद्यनाथ सिंह के साथ ऑनलाइन जालसाजी का मामला सामने आया है। फेसबुक प्लेटफाॅर्म पर हेलीकाॅप्टर से चारधाम की यात्रा कराने का झांसा देकर जालसाजों ने उनसे करीब 36 हजार रुपये की ठगी कर ली।

विज्ञापन

पीड़ित ने गोरखनाथ थाने में तहरीर देकर हिमालया हेली सर्विस, आकाश सिंह, शोभा जैन से संबंधित व्यक्ति, अभिजीत धानाजीत धोतरे समेत एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज कराया है। साइबर विशेषज्ञ की मदद लेकर जांच अधिकारी उमेश कुमार सिंह आरोपियों के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं।

वैद्यनाथ सिंह ने तहरीर देकर बताया है कि 14 अप्रैल 2025 को फेसबुक पर हेलीकाॅप्टर से चारधाम यात्रा कराने का दावा करने वाली फर्म हिमालया हेली सर्विस के मोबाइल नंबर पर संपर्क किया। आकाश सिंह नाम के एक व्यक्ति ने व्हाट्सएप पर मैसेज करके बताया कि 2,999 प्रति व्यक्ति हेलीकॉप्टर से चार रात और पांच दिन का चारधाम यात्रा का पैकेज है। उसके कहने पर हेलीकॉप्टर की बुकिंग के लिए 12 हजार रुपये ऑनलाइन भेजे।
विज्ञापन

इसके बाद आकाश ने एक बुकिंग नंबर भेजा। कुल बिल 60 हजार रुपये भुगतान करना था। इसके बाद आकाश ने 24 हजार रुपये भेजने पर पीएनआर के साथ टिकट भेजने की बात कही।

उसने शोभा जैन का क्यूआर कोड भेजा, इसमें 24 हजार रुपये भेज दिए। इसके बाद और रुपये भेजने के लिए अभिजीत नाम के व्यक्ति का खाता नंबर दिया। बैंक से इस खाते का लोकेशन रायपुर छत्तीसगढ़ का पता चला। तब उन्हें अहसास हुआ कि जालसाजी हो रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें