फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: महाराष्ट्र में चोरी की, एसटीएफ ने पकड़ा- जानिए कहां के थे चोर? इतनी दूर कैसे आए पकड़ में

Thu, 18 Apr 2024 11:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
विज्ञापन
एसटीएफ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मानपाड़ा थाना क्षेत्र में दो साल पहले चोरी के बाद से फरार चल रहे सिद्धार्थनगर के दो युवक गिरफ्तार कर लिए गए हैं। दोनों को एसटीएफ गोरखपुर यूनिट ने बुधवार को रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


महाराष्ट्र में अपने साथियों संग चोरी करने के बाद गांव भाग आए थे। महाराष्ट्र पुलिस ने आरोपियों का लोकेशन लेने के बाद गोरखपुर एसटीएफ से संपर्क कर मदद मांगी थी, जिसके बाद कार्रवाई की गई। दोनों को महाराष्ट्र पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर लेकर चली गई।

आरोपियों की पहचान सिद्धार्थनगर जिले के थाना गोल्हौरा क्षेत्र के किशुनधर निवासी बबलू बनारसी और चिंटू चौधरी के रूप में हुई। जानकारी के मुताबिक, बुधवार की दोपहर एसटीएफ गोरखपुर के इंस्पेक्टर सत्य प्रकाश सिंह को चोरी के आरोपियों की लोकेशन मिली। उन्होंने टीम संग पहुंचकर दोनों को पकड़ लिया।
विज्ञापन


दोनों ने पुलिस को बताया कि दो साल पूर्व वे अपने साथियों संग मजदूरी करने गए थे। वहां अधिक रुपये कमाने के लिए दोनों ने साथियों संग मिलकर थाना मानपाड़ा क्षेत्र में एक सेठ के घर में चोरी की साजिश रची।

चिंटू निषाद ने उस मकान की निगरानी शुरू कर दी। मौका देखकर रात में छत के रास्ते मकान में चोरी करके अपने गांव भाग आए। पुलिस के अनुसार, मकान से 10 लाख रुपये नकद और 50 लाख रुपये से अधिक कीमत का सोना चोरी हुआ था। महाराष्ट्र पुलिस दोनों से पूछताछ करके चोरी का सामान बरामद करने की कोशिश में जुटी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें