फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: रिटायर प्रोफेसर के बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
- पटना में अपने बेटे के घर गए थे प्रोफसर, पुलिस कर रही जांच
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। शाहपुर इलाके के राप्तीनगर फेज-4 में रिटायर प्रोफेसर डॉ. अवधेश कुमार शर्मा के बंद मकान का ताला तोड़कर चोर दस हजार रुपये नकद समेत पांच लाख रुपये के जेवरात चुरा ले गए। सूचना के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, राप्तीनगर फेज़-4 उत्तरी निवासी मदन मोहन मालवीय प्रोद्यौगिक विश्वविद्यालय के रिटायर प्रोफेसर डाॅ. अवधेश कुमार शर्मा ने तहरीर देकर कहा है कि पांच अगस्त को सपरिवार बेटे से मिलने पटना गए थे। इस बात की जानकारी केवल उनकी नौकरानी ममता को थी। प्रोफेसर सोमवार को जब लौटकर घर आए तो बाहर के गेट में ताला लगा हुआ था, लेकिन अंदर के दरवाजे का ताला टूटा था। प्रोफेसर डाॅ. अवधेश की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर सीसी कैमरों की मदद से जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें